देशी पिस्टल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े प्राेपर्टी डीलर कमलेश वाधवानी काे रविवार काे काेर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आराेपी ने पुलिस काे बताया कि वे पिस्टल प्राेपर्टी डीलिंग के क्षेत्र में अपने विराेधियाें काे धमकाने के लिए लाया था। रामगंज थाना पुलिस के मुताबिक आराेपी कमलेश वाधवानी के मकान में दबिश देकर देशी पिस्टल बरामद की गई थी, पिस्टल के साथ कारतूस नहीं थे।
जांच में सामने आया कि कारतूस जुटाने के लिए आराेपी कमलेश हथियार तस्कराें के संपर्क में था। आराेपी कमलेश ने पिस्टल कहां से खरीदी, इस बारे में भी पुलिस काे जानकारी मिली है। हथियार तस्कराें के नेटवर्क काे खंगाला जा रहा है। कमलेश के माेबाइल से बरामद सिम की काॅल डिटेल रिपाेर्ट तैयार की जा रही है। मालूम हाे कि झूलेलाल काॅलाेनी अजयनगर निवासी वाधवानी का संपर्क शहर के बड़े प्राेपर्टी डीलराें के साथ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ