कांग्रेस ने सीएम से मांगी दो एएलएस एंबुलेंस

कांग्रेस ने गंभीर कोरोना मरीजों को रैफर या एक से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए मुख्यमंत्री से दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मांगी हैं। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि जिला अस्पताल में दो में से एक आईसीयू को कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए तब्दील कर दिया जाए तो उन्हें अलवर से जयपुर, गुड़गांव व दिल्ली नहीं ले जाना पड़ेगा। कोरोना की रिपोर्ट भी जल्द मिल जाए, जो वर्तमान में 2 से 3 दिन में मिल रही है। सैंपल देने के बाद उसी दिन 4 से 6 घंटे के अंतराल पर जांच रिपोर्ट मिल जाए तो कोरोना संक्रमण का फैलाव भी रुकेगा और मरीजों को तुरंत इलाज मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ