ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने राजस्थान प्रदेश इकाई की घोषणा कर दी है। अविनाश थानवी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
नव गठित कार्यकारिणी में कविंद्र शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार पल्लवी सिंह, राकेश शर्मा, डॉ. प्रज्ञा, प्रियदर्शनी हर्षा व राजेश कुमार वर्मा को सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरी ओर जयपुर प्रथम के लिए मनीष देवराज को अध्यक्ष और दिव्या चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बलराम जाखड़ सचिव होंगे। जयपुर द्वितीय के लिए नितिन व्यास अध्यक्ष, अभिनव शर्मा उपाध्यक्ष व अनुजा गहलोत सचिव बनाए गए हैं। इसी प्रकार जयपुर ग्रामीण चेप्टर के लिए राकेश शर्मा अध्यक्ष व बुद्धि प्रकाश राजोरा को सचिव बनाया गया है। दूसरी ओर जोधपुर चेप्टर के लिए दीपक सिंह गहलोत अध्यक्ष, एेश्वर्य टाक उपाध्यक्ष और अभिलक्ष बारहट को सचिव नियुक्त कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ