एलआईसी के निजीकरण के प्रयास के विराेध में मौन प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विराेध में बीमा कर्मचारियाें ने नाॅदर्न जाेन इंश्याेरेंस एम्पलाइज एसाेसिएशन मंडल कमेटी अजमेर के काेटा प्रथम सचिव गिर्राज कश्यप के नेतृत्व में कर्मचारियाें ने छावनी शाखा के बाहर माैन प्रदर्शन किया। इसके बार छावनी चाैराहा, चाैपाटी पर पत्रक बांट लाेगाें काे एलआईसी के निजी करण करने के सरकारी प्रयास का विराेध करने का आह्वान किया।

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव गिर्राज कश्यप ने बताया कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और विकास का एक अविभाज्य हिस्सा एलआईसी बन रही है। अर्थव्यवस्था के ऐसे किसी भी क्षेत्र को खोजना मुश्किल है जहां इस महान संस्थान के पद चिन्ह और योगदान नहीं मिले। यातायात, संचार रेल, सड़क, बिजली अभी आधारभूत सार्वजनिक निर्माणों में उसका योगदान है। विनिवेश अंतत: निजीकरण की और ले जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ