कोविड-19 पर तकनीकी व सामाजिक जानकारी दी गई। दक्ष प्रशिक्षक शौकत अली कुरैशी ने मास्क का उपयोग सार्वजनिक जगह पर थूकने, कचरा फेंकने पर पाबंदी , नाक-मुंह-चेहरे व आंख को छूने से बचने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, हाथ को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करने की जानकारी दी गई। कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर स्वयं को एकांतवास में रखने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम पंचायत प्रभारी दक्ष प्रशिक्षक शौकत अली ने बताया कि पंचायतराज संस्थाओं की जल, स्वच्छता, पोषण, और स्वास्थ्य संबंधी भूमिका पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संभागियों को प्रेरित किया। कार्यशाला में 32 संभागियों ने भाग लिया । इस अवसर पर सरपंच गणपत सिंह ,उपसरपंच सीमा देवी, ग्राम विकास अधिकारी संजय भाटी, दक्ष प्रशिक्षक पप्पू राम गुर्जर, बीएलओ धीरज तर्क, संगीता गुप्ता, सुचेता भाटी, शिक्षिका राधा चौहान, वार्ड पंच संतोष देवी और अादि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ