समायाेजित शिक्षाकर्मियाें के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए

राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ ने समायोजित कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना 1996 लागू करने की मांग काे लेकर कलेक्टर प्रकाश राजपुराेहित काे सीएम, शिक्षा मंत्री सहित अन्य के नाम ज्ञापन दिए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया ने बताया कि ज्ञापन में सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के 13 सितंबर 2018 के आदेश की पालना के तहत समायाेजित कार्मिकाें काे पुरानी पेंशन याेजना 1996 लागू कराने की मांग की गई है।

संघ की प्रदेश की सभी जिला इकाइयाें ने जिला कलेक्टर काे सीएम अशाेक गहलाेत, शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, डाॅ. सुभाष गर्ग के नाम जो्ञापन दिए गए। ज्ञापन देने वालाें में प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र माथुर, जिलाध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा, छोटेलाल यादव तथा महाविद्यालय प्रतिनिधि डाॅ. अशाेक मिश्रा शमिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ