सांसद दीयाकुमारी ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए लाए गए बिल का विरोध करते हुए कहा कि बिल का विरोध करने वाले लोग किसानों की पीठ में छुरा घोंप रहे है। ये वही लोग है जिन्हें किसानों की उन्नति का रास्ता रास नहीं आ रहा है। उन्हाेंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और जिंसों को अपने स्व विवेक से जहां चाहे वहां बेचने की स्वतंत्रता देने वाले बिल में सरकार ने वो सारी व्यवस्थाएं की है, जो एक धरती पुत्र को लंबे समय से अपेक्षा थी।
किसान अपनी इच्छानुसार फसल को सही कीमत पर बेच पाएगा और यही बात उन लोगों को अखर रही है जो किसान की फसल को सस्ते दामों में हड़पते आए हैं। किसानों को बरगलाया जा रहा है ताकि असल बात को गलत साबित किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ