आरबीएसई : इस सप्ताह जारी हो सकता है पूरक परीक्षाओं का परिणाम!

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पूरक परीक्षा 2020 के परिणाम इस सप्ताह में जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम की तैयारियां की जा रही है। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षाएं इस महीने की 12 तारीख को पूरी हो गई थी। पूरक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जिन शिक्षकों ने अभी तक उत्तर पुस्तिकाएं जांच कर ऑनलाइन मार्क्स बोर्ड को नहीं भेजे हैं, ऐसे शिक्षकों से बोर्ड जल्द से जल्द ऑनलाइन मंगवाने में जुटा हुआ है। हालांकि बोर्ड ने अभी परिणाम की तिथि तय नही की है लेकिन बोर्ड का प्रयास है कि इस सप्ताह में परिणाम जारी कर दिया जाए। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड की पूरक परीक्षाओं में करीब सवा लाख विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RBSE: Results of supplementary examinations may be released this week!


टिप्पणियाँ