प्रदेश में भीड़भाड़ वाली जगह लोगों के जाने से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं जयपुर सहित अन्य कलेक्ट्रेट के रेवन्यू कोर्ट में पीठासीन अधिकारियों की ओर से केसों की जल्दी जल्दी तारीख देकर कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ होने के मामले सामने आए है।
जबकि केवल अरजेंट वर्क के मामले सुनवाई करने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन कई मामलों में अधिकारियों की ओर से एक्स पार्टी कर पार्टियों को नुकसान व फायदा देने की लगातार शिकायतें मिल रही है। इन मामलों व शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रेवन्यू कोर्ट के कार्य प्रणाली को लेकर इस सप्ताह मीटिंग रखी है।
बेवजह जल्दी तारीख व बार-बार नोटिस जारी करने वाले पीठासीन अधिकारियों की जांच करवाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। ताकि लोगों के न्याय के अधिकारी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का कहना है कि रेवन्यू बोर्ड व रेवन्यू कोर्ट में मामलों की सही तरीके से सुनवाई करने व भीड़भाड़ नहीं करने के पहले भी निर्देश दे रखे हैं। इसे लेकर अधिकारियों की मीटिंग रखी है।
केसों के निस्तारण में धांधलियों की शिकायतें : कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के दौरान रेवन्यू कोर्ट, एसीएम, एसडीएम दफ्तरों में जमीनों के मामलों के निस्तारण में धांधलियां होने की सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही है। कोरोना संक्रमण के डर के कारण वादी या प्रतिवादी रेवन्यू कोर्ट तक नहीं पहुंच पा रहे है तथा उनके विरुद्ध फैसले दिए जा रहे है। ऐसे में लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है तथा उच्च कोर्ट में अपील करने में भी दिक्कत हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ