नड्डा की टीम में वसुंधरा, माथुर, शेखावत, राठौड़ व लखावत तक के नाम चर्चा में

लाेकसभा सत्र पूरा हाेने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारणी की घाेषणा करेंगे। इसमें तय माना जा रहा है कि राजस्थान से तीन - चार चेहराें काे प्राथमिकता मिलेगी। नड्डा की नई टीम के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद ओम माथुर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह या जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम सबसे अधिक चर्चा में है। इनके अलावा औंकारसिंह लखावत का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें पार्टी आलाकमान ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव लड़ाया था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


माना जा रहा है कि नड्डा की कार्यकारिणी से प्रदेश बीजेपी की राजनीति का भविष्य जुड़ा हुआ है। इस कार्यकारिणी में जाे चेहरे चुने जाएंगे उनका भविष्य केंद्र व राज्य दाेेनाे जगहों की राजनीति के रास्ते सुगम बनाएंगा। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में काम करने से पार्टी आलाकमान का विश्वास भी जीता जा सकता है जाे कि भविष्य की राजनीति के दरवाजे खाेल देगा। अच्छी परफार्मेंस देने पर बड़ा ईनाम भी संभव है।

वसुंधरा का दिल्ली कैंप भी चर्चा में

वसुंधरा राजे काे नड्डा की टीम में जगह मिलना लगभग तय है। ऐसे में प्रदेश के नेताओं में इस बात की चर्चा है कि वसुंधरा राजे खेमे के माने जाने वाले कुछ बीजेपी नेताओं काे प्रदेशवार बनने वाली राष्ट्रीय कार्य समिति में भी जगह दिलाएगी। वसुंधरा का बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने-जुलने का दाैर जारी है। उनकी हाल ही में नड्डा व गड़करी से प्रदेश की राजनीति काे लेकर लंबी- चाैड़ी बातचीत हाे चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The names of Vasundhara, Mathur, Shekhawat, Rathore and Lakhawat are in the discussion in Nadda's team


टिप्पणियाँ