एनएसयूआई ने विनोबा भावे को किया याद

बांसवाड़ा| एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी विचारक और भारत रत्न आचार्य विनोद भावे की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष खान ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे।

विनोबा भावे अहिंसा और मानव अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। जिन्होंने सर्वोदय में विश्वास करते हुए अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा में समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे को उनके भूदान आंदोलन के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके पद चिह्नों पर चलकर और समाज के गरीब तबके की मदद करना ही भावे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर अरविंद सीता डामोर, मुजम्मिल अहमद खान, आसिफ मुस्तफा खान, जितेंद्र डोडियार, पार्षद स्नेहल जॉन, गुरमीत चरपोटा, शाहरुख खान, बालूराम कटारा, वसीम खान, बालू, जैनुल शेख, रिजवान खान, आरिश खान, आहिल गौरी आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ