केंद्र सरकार की ओर से बैंक प्रबंधकों काे राष्ट्रीय पशुधन संरक्षण के लिए क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख 60 हजार रुपए का लाेन जारी किए जाने के आदेश दिए तीन माह बीत चुके हैं, इसके बावजूद बैंक प्रबंधन पशु पालकों काे लाेन जारी नहीं कर रहे हैं। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बैंक प्रबंधकों काे इस बारे में समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद लाेन जारी नहीं करने पर बैंक की ओर से बरती जा रही लापरवाही बताते हुए एक पत्र प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री के नाम भेजा है।
डेयरी अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि पशुधन संरक्षण योजना के तहत पशुओं के रखरखाव, आहार, कैटल शेड, पेयजल, चारा व मवेशियों काे बीमारी से बचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के समानांतर क्रेडिट कार्ड जारी करने के आदेश दिए गए थे। जिले के 37 हजार पशुपालकों ने आवेदन पत्र तैयार करने के साथ प्रधानमंत्री पोर्टल पर इसे अपलोड किया था। 3 माह पहले आवेदन पत्र बैंकाें काे भेज दिए गए, लेकिन महज 10 प्रतिशत ऋण जारी करके अब शेष राशि जारी करने में मना कर रहे हैं।
चौधरी ने बताया कि कभी स्टाफ की कमी, पुरानी पशुपालकों काे ही ऋण देने, सरकारी आदेश नहीं हाेने, बैंक के पास फंड नहीं हाेने, पशुधन पर 13 प्रतिशत ब्याज यहां तक की सेवा शुल्क तक की मांग कर रहे हैं। चौधरी ने खत में बताया कि आदेशों के बावजूद क्रेडिट कार्ड जारी नहीं हाे रहे। डेयरी अध्यक्ष ने इस मामले में अब सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ