दरगाह थाना इलाके में लंबे समय से चल रहे नशे की काले कारोबार में लिप्त कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकर्रम को दरगाह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकर्रम के पास से सवा सौ ग्राम चरस बरामद की गई है। थाना प्रभारी रमेंद्र हाड़ा के अनुसार आरोपी को अदालत के आदेश से रिमांड पर लिया गया है।
उससे मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सिलावट मोहल्ला निवासी मुकर्रम के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि दरगाह थाना क्षेत्र में चरस गांजा अफीम और अन्य मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के नेटवर्क से मुकर्रम का पुराना नाता है इसके बयान के आधार पर काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ