भारत सरकार की ओर से आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत तपाेवन नशा मुक्ति केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मंगलवार काे केदार चौक के पास डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आयोजन किया गया। इसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
तपोवन नशा मुक्ति केंद्र की ओर र से शहर के हर घर में सर्वे किया जा रहा है। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान नशा मुक्ति भारत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, सचिव संदीप कटारिया, इंचार्ज रामेश्वर लाल स्वामी, आउटरीच वर्कर विजय बॉस, पवन व नरेश कुमार इस दाैरान शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ