कोरोनाकाल में मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी और फिजियोथैरेपी के छात्रों को विभिन्न विषयों के लेक्चर, कंटेंट ऑनलाइन ही मिल जाएंगे। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने सरकारी व निजी संस्थानों के प्राचार्यों को अपने शिक्षकों से विषयवार वीडियो डाउनलोड या ऑनलाइन लेक्चर्स विश्वविद्यालय को ई-मेल के जरिए भेजने के लिए सर्कुलर जारी किया है। राज्यपाल ने भी विद्यार्थियों के नियमित अध्ययन व क्वालिटी से युक्त शिक्षा के लिए पत्र लिखा है।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर भंडारी का कहना है कि विश्वविद्यालय की यह एक अच्छी पहल है, जिससे कोरोना महामारी में विद्यार्थी घर बैठे अपने स्मार्ट फोन से भी पढ़ सकेंगे। किसी भी अच्छे शिक्षक का ऑनलाइन कंटेंट उन्हें आसानी से उपलब्ध होगा। आरयूएचएस के सहायक रजिस्ट्रार शशिकांत शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी में भी नर्सिंग स्टूडेंट्स को क्वालिटी से युक्त शिक्षा मिल सकेगी और अध्ययन भी किसी तरह से बाधित नहीं रहेगा।
यू ट्यूब चैनल पर कंटेंट
अलग-अलग क्षेत्रों के विभिन्न एक्सपर्ट्स के लेक्चर यू ट्यूब चैनल पर स्टूडेंट्स को आसानी से उपलब्ध होंगे। प्रमुख संस्थानों के एक्सपर्ट्स का लेक्चर छात्र स्मार्ट फोन पर पढ़ सकेंगे। छात्रों को कंटेंट के लिए यहां वहां जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। छात्र घर में सुरक्षित रहकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा पाएंगे।
- कोरोना महामारी को देखते हुए मेडिकल संस्थानों के प्रिंसिपल्स से अच्छे टॉपिक्स पर शिक्षकों के ऑनलाइन लेक्चर्स, व ई-कंटेंट मांगे गए हैं। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट व यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा। छात्र चैनल को सब्सक्राईब भी कर सकते है। - कालूराम, रजिस्ट्रार, आरयूएचएस
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ