महिमा के संसार प्रोजेक्ट के लिए ऑफर, हर विजिटर को उपहार

महिमा ग्रुप ने 31वीं वर्षगांठ के मौके पर स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट संसार के लिए ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत बुकिंग और साइट विजिट पर ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार दिया जाएग। वहीं, पजेशन तक कोई ईएमआई नहीं देनी होगी। ग्रुप का कहना है कि साइट विजिट के बाद ग्राहक दूसरे प्रोजेक्ट में घर खरीदता है, तो उसे 25,000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

संसार प्रोजेक्ट में दो व तीन बीएचके के फ्लैट्स है, इनकी कीमत 24.41 लाख से 48.22 लाख रुपए तक है। इस प्रोजेक्ट में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यह ओपन एयर वाला प्रोजेक्ट है। इसके अलावा फुटबाल व क्रिकेट ग्राउंड के साथ बॉस्केट वाल व टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाएं हैं। जंगल थीम पर किड्स प्ले एरिया विकसित किया गया है।

आर्गेनिक खेती की सुविधा है। ड्रामा एरिया और मिनी थियेटर बनाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट काे टोंक रोड पर विकसित किया जा रहा है। इस रोड पर कई शिक्षण संस्थानों के साथ अस्पताल बने हुए हैं। शहर के इस हिस्से का समृद्ध माना जाता है। महिमा ग्रुप के प्रोजेक्ट्स का मेंटिनेंस ग्रुप कंपनी महिमा फिनटेक करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Offer for Mahima's Sansar Project, gift to every visitor


टिप्पणियाँ