राजस्थान शिक्षक एवं पंचायत राज कर्मचारी संघ ने वेतन कटौती के खिलाफ की नारेबाजी

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायत राज कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर बुधवार काे जिले के प्रत्येक मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन व मांग-पत्र सौंपा गया। इस दाैरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय का ज्ञापन जिलाध्यक्ष इन्द्राज जाखड़ के नेतृत्व में पदमपुर में उपशाखा अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, श्रीकरणपुर में अध्यक्ष इमरतलाल, रायसिंहनगर में अध्यक्ष मोहन सिंह तथा

सादुलशहर में संयोजक इन्द्राज गोदारा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। जाखड़ ने बताया कि मांग पत्र में मार्च 2020 का 16 दिन का रोका गया वेतन दिया जाए व प्रतिमाह 1-2 दिन की वेतन कटौती रोकी जाए, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोले जाएं, विद्यालय समय विद्यार्थियों के नहीं आने तक यथावत 7.30 से 1.00 बजे तक रखा जाए तथा समर्पित अवकाश के भुगतान से रोक हटाई जाए अादि मांग की गई है। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में जगन वर्मा, जरनैल

सिंह मांगट, संजीव बेदी, जसकरण बराड़, मलकीत सिंह, सुमित कुमार, केवल वर्मा, मनोज सैन, वेद राव, सुखदेव सिंह, हंसराज, अजय कुमार, अनंतप्रकाश कौर, कमलेश वर्मा, मंजू, परमजीत कौर, सोहन सहारण, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पवार, विनोद पुरी एवं रामकुमार सहित 50-60 शिक्षक कोविड-19 की पालना के साथ उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajasthan Teachers and Panchayat Raj Employees Union shouted slogans against pay cuts


टिप्पणियाँ