शहर में 13 दिन से शहर में बारिश नहीं हुई। शनिवार दाेपहर तक उमस भरी गर्मी बनी रही। दाेपहर 2.30 बजे तक पारा 36.8 डिग्री रहा। शाम 4 बजकर 40 मिनट से चार बजकर 45 मिनट तक 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली और पारा 9.4 डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री पहुंच गया। शहरवासियाें काे इससे मामूली राहत मिली। वहीं, रायपुरा, डीसीएम राेड, प्रेम नगर, गाेविंद नगर में हल्की बूंदाबांदी और कुछ इलाकाें में हल्की मध्यम बारिश हुई।
शनिवार काे अधिकतम 37.4 डिग्री रहा। जाे सितंबर का सबसे अधिक पारा रिकाॅर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 27.5 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार काे अधिकतम पारा 36.9 और न्यूनतम 27.9 डिग्री पारा था। सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 77 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे 78 प्रतिशत रही। सुबह 11:30 बजे पारा 34 डिग्री था। इसके बाद बढकर 2:30 बजे 36.8 अाैर शाम 5:30 बजे 27.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
आगे क्या? : माैसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार काे काेटा संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं बादल गर्जन के साथ बारिश हाेने की संभावना है।
समय अधिकतम पारा
11:30 34
2:30 36.8
5:30 27.4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ