88 नए संक्रमित मिले, चार माैत एक दिन में 167 स्वस्थ भी हुए

काेराेना के नए संक्रमित लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार काे भी 88 नए संक्रमित मिले। शनिवार काे 167 राेगी ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 4959 पाॅजिटिव मिल चुके हैं। अब तक 3345 व्यक्ति ठीक भी हाे चुके हैं। इसमें 2627 काे डिस्चार्ज कर दिया है। 718 ठीक ताे हाे चुके हैं, लेकिन अभी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। रिकवरी रेट 67.45 प्रतिशत चल रही है।

शनिवार काे चार माैत भी हुई। एमजी अस्पताल के पीएमओ कार्यालय के सहायक की अहमदाबाद में काेराेना से माैत हाे गई। काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद वे एमजी अस्पताल में ही भर्ती थे। इनकाे एमजीएच में पहली बार उन्हें जयपुर से प्लाज्मा लाकर भी चढ़ाया। इनके लाइफ सेंविंग इंजेक्शन भी लगाया था। तबीयत ज्यादा खराब हाेने पर अहमदाबाद ले जाया गया था। एमजी अस्पताल में 60 साल के हुरड़ा निवासी एक व्यक्ति और भीलवाड़ा की ही 80 साल बुजुर्ग महिला की भी माैत हाे गई। जिले में अबतक 68 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। जहाजपुर के 70 साल के बुजुर्ग की माैत हाे गई।

स्थानीय स्तर पर भी जारी करने हाेंगे काेराेना पाॅजिटिव व माैत के आंकड़े... जिलाें में चिकित्सा विभाग काेराेना के आंकड़ें और मरने की वालों की जानकारी स्थानीय स्तर पर भी देनी होगी। अब चिकित्सा विभाग के अधिकारी ये नहीं कह सकेंगे कि हमें मुख्यालय से आंकड़े देने से मना किया हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने भी चिकित्सा विभाग काे निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि आंकड़ों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।

ताकि सही आंकड़े सामने आएं। मरीजों के आंकड़ों को जिला स्तर पर कलेक्टर, सीएमएचओ व जिला अस्पताल या मेडिकल काॅलेज के प्रभारी अधिकारी (प्राचार्य अथवा पीएमओ) या उसके प्रतिनिधि की टीम रोजाना सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों और लैब से दिनभर की रिपोर्ट संकलित कर सरकार को भेजे और स्थानीय स्तर पर भी जारी करें। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर के अंक में दैनिक भास्कर ने रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर जारी करने का मामला उठाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ