साेना बताकर नकली गिन्नियां बेचने निकलीं तीन ठग महिलाएं गिरफ्तार, पीड़ित सुनार की शिकायत पर पुलिस ने ढूढ निकाला, महिलाओं से 847 नकली गिन्नियां बरामद
सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार काे सोने की गिन्नियां सस्ते में बेचने का झांसा देकर ठगी कर रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों महिलाओं से 847 नकली गिन्नियां जब्त की हैं। सिटी थाना पुलिस के अनुसार माधाेपुरिया माेहल्ला तेजा चौक निवासी श्याम सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शहर में गुजराती लिबास में घूम रही तीन महिलाओं ने उसे कहा कि उनके पास पूर्वजाें की साेने की गिन्नियां हैं और वे आर्थिक तंगी के चलते बेचने काे मजबूर हैं।
साेनी ने उन्हें पांच हजार रुपए एडवांस देकर कथित साेेने की गिन्नी ले ली लेकिन जांच करने पर गिन्नी नकली पार्ई गई। इस दाैरान महिलाएं वहां से चली गईं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीईओ हीरालाल सैनी के निर्देशन में टीम का गठन किया। टीम ने शहर में जगह-जगह तलाश करते हुए महिलाओं काे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं राजकोट गुजरात निवासी उषा पत्नी नाथूलाल, लता पत्नी मुकेश तथा शिंकु पत्नी कनवर हैं। तीनों महिलाएं नकली सोने की गिन्नियों को 30 से 40 लाख का माल बताकर 10 लाख रुपए में बेचने का सौदा कर फरार होना चाह रही थी। महिलाओं की तलाशी में नकली सोने की कुल 847 गिन्निया मिली, जिनका कुल वजन करीब 367 ग्राम था। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्रसिंह, हैंड कांस्टेबल कैलाशचंद, कांस्टेबल काजेन्द्र, दिनेश कुमार, अमृता तथा गुड्डी आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ