सद्भावना नगर से पाेलीटेक्निक काॅलेज राेड को 80 फुट चाैड़ा बनाने की मांग, सड़क मास्टर प्लान के अनुसार चाैड़ी हाे जाती है, ताे क्षेत्र के हजाराें लाेग लाभान्वित हाेंगे

महाराजा जस्सासिंह मार्ग के बाद सहयाेग मार्ग काे लाेगाें ने मास्टर प्लान के अनुसार चाैड़ा हाेते देखा है। अब स्थानीय लाेगाें ने सदभावना नगर से पाेलीटेक्निक काॅलेज राेड काे मास्टर प्लान के हिसाब से चाैड़ा करने की मांग की है। अाईडीपी नेता राजेश भारत व नरेश शर्मा का कहना है कि यह राेड मास्टर प्लान में 80 फुट चाैड़ी है, लेकिन माैके पर अाधी भी नहीं बची है। यदि यह सड़क मास्टर प्लान के अनुसार चाैड़ी हाे जाती है, ताे क्षेत्र के हजाराें लाेग लाभान्वित हाेंगे। इस संबंध

में एक प्रतिनिधि मंडल यूआईटी सचिव डाॅ. हरितिमा से भी मिला और ज्ञापन दिया। न्यास सचिव काे अवगत कराया गया कि इस मार्ग पर मास्टर प्लान के मुताबिक 80 फुट की चौड़ाई की जद में आए अवैध निर्मित भवनों पर यूआईटी द्वारा निशान लगाकर इस कार्य की शुरुआत तो की गई, लेकिन अग्रिम कार्रवाई के सुस्त रहने के कारण नए निर्माण इस जद में होते रहते हैं। अतः बाद में इन निर्माण को तोड़ने से आम लोगों को अत्यधिक आर्थिक नुकसान होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for making Palitecnic College Raid from Sadbhavna Nagar to 80 feet Chaida, road is chained as per master plan, thousands of people of the area will benefit


टिप्पणियाँ