भाजपा नेता बंग और जेआईए सचिव लोहिया सहित 8 की मौत, 512 रोगी, पहली 100 माैत 115, दूसरी 36 व तीसरी मात्र 15 दिन में, 300 पार माैतें

शहर में काेराेना से हाे रही माैताें का आंकड़ा 300 पार पहुंच गया। रविवार काे 8 और संक्रमिताें ने दम ताेड़ दिया। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व यूआईटी के पूर्व चेयरमैन दामोदर बंग व जेआईए के सचिव ओम लोहिया भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 302 पहुंच गई। अब मौतों की गति डरावनी हो चुकी है। शहर में कोरोना से पहली 100 मौतों में 115 दिन लगे थे। इसके बाद दूसरी साै माैताें में 36 दिन और अब केवल 15 दिन में माैताें का आंकड़ा 200 से 300 पार चला गया।

सितंबर के 20 दिनाें में 129 राेगी दम ताेड़ चुके हैं। वहीं रविवार काे 512 नए राेगी मिले और 142 काे डिस्चार्ज किया गया। सितंबर में अब तक 8,257 रोगी मिल चुके हैं। इनमें 4,319 ठीक हुए। कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 21,152 पहुंच गया। इनमें से 14,213 ठीक हाे गए और 6,637 एक्टिव केस भर्ती हैं।

एम्स में 5, एमडीएमएच में 2 और एमजीएच में एक माैत

एम्स में रविवार काे 5 संक्रमिताें ने दम ताेड़ा। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पावटा निवासी दामाेदर बंग (85), जेआईए के सचिव चाैहाबाे निवासी ओमप्रकाश लोहिया (57), भगत की काेठी की परमीदेवी (85), 195 भगत की काेठी निवासी इंद्रा पंवार (70) व जालाेरी गेट में एसबीआई बैंक के पीछे रहने वाले अशोक व्यास (60) ने दम तोड़ा। एमडीएमएच में शेरगढ़ के रायरस निवासी राणाराम (70) व पीपाड़ सिटी में जटियों का बास निवासी शंकरलाल (69) और एमजीएच में सरप्रताप काॅलाेनी की सागर देवी (85) का निधन हाे गया।

पहली 50 माैताें में 80 दिन लगे, अब केवल 7 दिन में हाे रही इतनी माैतें

मौत तारीख दिन रोगी मृत्युदर
पहली 8 अप्रैल
50वीं 27 जून 80 2595 1.92%
100वीं 31 जुलाई 34 4205 1.18%
150वीं 22 अगस्त 22 3800 1.31%
200वीं 5 सितंबर 14 3521 1.42%
250वीं 12 सितंबर 7 2769 1.80%
300वीं 20 सितंबर 8 4212 1.17%

स्थानीय चिकित्सा विभाग की अाेर से जारी सूची में रविवार काे 301 संक्रमित ही बताए गए। माैताें व डिस्चार्ज के आंकड़े दूसरे दिन भी नहीं बताए गए।

और लापरवाही: हाेम आइसाेलेशन मरीजाें काे ही लानी पड़ रही दवाइयां
शहर में जिस स्पीड से काेराेना बढ़ रहा है उतनी ही सुस्ती चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं में छाई है। हालात यह है कि होम आइसोलेट मरीजों को दवाइयां तक नहीं भिजवाई जा रही। ऐसा ही एक मामला नवचौकिया स्थित मूथों की गली में देखने को मिला।

जहां एक ही घर के 3 सदस्य 19 सितंबर काे संक्रमित मिले। 20 काे चिकित्सा विभाग ने उनके घर के बाहर पर्चा चिपकाया और दवा लिखी पर्ची थमा खरीद कर लाने की बात कह दी। ऐसे में उनके पर परिजनाें का कहना है कि अब हम हाेम आइसाेलेशन में रहकर बाहर कैसे जाए?

15 दिन पहले लोहिया की रिपोर्ट निगेटिव थी

जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव ओम लोहिया का एम्स में रविवार को निधन हो गया। वे काेराेना पॉजिटिव थे और 6 सितंबर से एम्स में भर्ती थे। उनके भाई श्याम लोहिया ने बताया कि रिपाेर्ट की गफलत में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनको 31 अगस्त की रात बुखार आया था।

1 सितंबर को पिता का श्राद्ध था, इसीलिए उन्होंने 2 सितंबर को चौपासनी स्कूल में कोविड का टेस्ट करवाया। 4 सितंबर की शाम तक रिपाेर्ट नहीं मिली तो परिवार के लोगों ने पता लगाना शुरू किया। डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सिंह से बात की तो बताया गया कि रिपोर्ट नेगेटिव है। मैसेज नहीं आने का कारण पूछा तो बताया कि गलती से किसी अन्य नंबर पर चला गया।

इसके बावजूद तबीयत में सुधार नहीं दिखा तो 5 सितंबर को चेस्ट एक्स-रे करवाया और रिपोर्ट पारिवारिक डॉक्टर किशन राठी को दिखाई। उन्होंने जब एक्स-रे में दिक्कत बताई तो 6 सितंबर को एक निजी अस्पताल में डॉक्टर काे दिखाया। उन्हाेंने सीटी स्कैन करवाया और कोविड की आशंका बताते हुए एम्स भेज दिया।

वे दोपहर साढ़े तीन बजे एम्स में भर्ती हुए और वहां रिपिट टेस्ट की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार भी हो रहा था, लेकिन शनिवार देर रात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और रविवार अलसुबह उनका निधन हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 killed, including BJP leader Bang and JIA secretary Lohia, 512 patients, first 100 mates 115, second 36 and third in just 15 days, 300 crosses


टिप्पणियाँ