टिब्बा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर रविवार को तहसीलदार, पटवारी, गिरदावर व कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया। तहसीलदार रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बारिश से फसल खराबे के नुकसान को लेकर टीम मौके पर पहुंची। सोमासर सहायक कृषि पर्यवेक्षक अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था के 8, 9, 10 एसपीडी, 1 व 2 एसआरपीएम,
सरदापुरा खर्था रोही, ठेठार बारानी व ग्राम पंचायत सोमासर के चक 1 एसएमआर में तेज आंधी व बारिश से फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बारिश से नरमा, कपास, मूंग, ग्वार, तिल व धान की फसल को नुकसान हुआ है। तहसीलदार मीणा ने पटवारी व गिरदावर को 3 से 5 दिन में सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर रेवेन्यू विभाग देने के निर्देश दिए हैं। पटवारी रामजीलाल सैन, गिरदावर रामनरेश मीणा, कृषि पर्यवेक्षक
अरुणकुमार भादू व दीपक कुमार मौजूद थे। गौरतलब है कि टिब्बा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था व आसपास के क्षेत्र में 18 सितंबर, सोमासर व ठेठार में 19 सितंबर को तेज बारिश से फसलों को नुकसान हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ