सुबह 5 बजे तीन बाइक सवारों ने महिला से साेने की चेन लूटी,पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की तथा लुटेराें की पड़ताल शुरू की

स्थानीय वार्ड 13 में डायमंड पार्क के पास रविवार सुबह करीब 5 बजे तीन बाइक सवाराें ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली। आशा देवी (55) पत्नी केदारमल रोजाना की तरह सुबह 5 बजे गायों को रोटी और गुड़ खिला रही थी। सूचना पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की तथा लुटेराें की पड़ताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार आशा देवी अपने घर से चंद कदम चली थी कि एक लुटेरे ने आकर आशा देवी के साथ चलना आरंभ कर दिया। जब आशा देवी ने इस पर आपत्ति की तो उसने कहा कि वह पानी पीना चाहता है।

इसी के साथ उसने आशा देवी के गले की चेन पर हाथ डाल दिया। तीसरे झटके में सोने की चेन टूट गई और आशा देवी सड़क पर गिर गई। आशा देवी संभलकर घर पहुंची और इसकी सूचना परिजनाें को दी। पुत्र गणेश तुरंत बाइक लेकर इधर उधर देखा बाइक सवार मिल भी गए लेकिन पीछा करने पर वे भाग गए।

गणेश ने वापस अाकर पुलिस को सूचना दी। 7 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरे खंगालने आरंभ किए। शाम तक कैमरे खंगालने के बावजूद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। आशा देवी ने शाम तक पुलिस को किसी प्रकार की दरख्वास्त नहीं दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ