गौड़ ब्राह्मण महासभा के ऑनलाइन वर्चुअल परिचय सम्मेलन में 51 जोड़े तय

गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की ओर से रविवार को ऑनलाइन वर्चुअल परिचय सम्मेलन में 51 जोड़े तय हुए। प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने बताया कि 13 वें अंतरराष्ट्रीय स्तर का परिचय सम्मेलन के तहत समाज के युवक-युवतियों की विवरणिका युगल दर्पण का विमोचन भी हुआ।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल, प्रमुख महामंत्री रामस्वरूप जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियां भी प्राप्त हुई। समाज के सभी युवाओं ने एक राय होकर दहेज रूपी अभिशाप को खत्म करने की शपथ ली। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व सबको बढ़ाओ अभियान के तहत 350 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने आपस में परिचय दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ