कोरोना से 42 और मरीज संक्रमित हो गए हैं। अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4259 तक पहुंच चुका है। पिछले 1 महीनों में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले 30 दिन में कोरोना के 2011 मरीज बढ़े हैं। जबकि करीब 1640 मरीज ठीक हो चुके हैं।
खास बात यह है की कोरोना से हुई मौतों का सरकारी आंकड़ा चार ही बढ़ पाया है जबकि हकीकत में पिछले एक माह में 10 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा 367 एक्टिव मरीज भी बढ़ गए हैं। हालांकि राहत की बात की है कि गत एक माह में 37664 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। उधर, लगातार मरीज बढ़ते रहने से हालात विकट होते जा रहे हैं। बावजूद इसके शहर में मास्क नहीं के बराबर लगाया जा रहा है। जगह-जगह भीड़ देखी जा रही है जो खतरनाक साबित हो सकती है।
रोल में 6 कोरोना पॉजिटिव, इलाका जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया
इलाके में सोमवार को 6 जनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे इलाके में मचे हड़कंप के बाद वहां जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रोल कस्बे के 3 व दो रोल टोलकर्मियों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं रोल के रातंगा गांव के एक शख्स की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए जाने वाले के निवास स्थान से 100 मीटर के सम्पूर्ण क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र तथा 200 मीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है।
इसके अलावा 200 मीटर क्षेत्र में सेनिटाइटर का छिड़काव भी करने के निर्देश जारी किए हैं। रोल सीएचसी के एसएमओ डॉ. राजेन्द्र सिंह कालवी ने बताया चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के परिजनों व उनके संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच करवाई जाएगी। रातंगा में भी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वहां भी प्रशासन ने जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
मेड़ता : मेड़ता क्षेत्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को भी मेड़ता क्षेत्र में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीज की सूचना पर मेडिकल टीम पहुंची। बीसीएमओ डॉ. सुशील कुमार दिवाकर ने बताया कि मेड़ता क्षेत्र में 22 कोरोना के मरीज मिले हैं। जिले में सोमवार को एक दिन में कोरोना के 42 मामले सामने आए है।
जिले में अब तक 4259 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 719 एक्टिव केस हैं। अब तक 3494 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 46 आधिकारिक मौतें हाे चुकी है। जबकि हकीकत में मौतों का आंकड़ा 58 पर पहुंच गया है। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। जानकारों का कहना है कि रोग बढ़ रहा है। इससे बचें।
एक माह पहले यह थे हालात
कुल मरीज 2248
ठीक 1854
कुल मौत 42
एक्टिव 352
सैंपल 63291
22 सितम्बर को यह है स्थिति
कुल मरीज 4259
ठीक 3494
मौत 46
एक्टिव 719
सैम्पल 00995
सैंपलिंग 1 लाख पार, संक्रमण की दर 4.22 : जानकारी के अनुसार सोमवार को 1112 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 100955 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। संक्रमण की दर सोमवार को 4.22 रही। अब तक कुल 3494 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके अलावा एक्टिव मरीज अभी भी 700 के पार हैं। इनकी संख्या सोमवार को 719 रही जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। सोमवार को 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को पुरुष और महिला वर्ग के संक्रमण का प्रतिशत पचास पचास फीसदी रहा।
कोराेना अपडेट
कुल पॉजिटिव : 4259
ठीक हो गए
3494
कुल मौत
58
नए पॉजिटिव
42
एक्टिव केस
719
कुल सैंपल
100955
रिपोर्ट पेंडिंग
1115
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ