जयपुर में 415 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक की मौत, मानसरोवर में 55, सांगानेर में 44 पॉजिटिव

कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में फिर दूसरे दिन 400 का आंकड़ा पार हो गया है। और क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। मानसरोवर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, दुर्गापुरा में रोजाना नए मामले मिल रहे है।

शनिवार को 415 पॉजिटव में से एक की मौत हुई है। अब तक 19841 में से 317 लोग दम तोड़ चुके है। अच्छी बात ये है कि 12383 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। एक्टिव केस 7141 तथा प्रवासी 750 है। लगातार केसेज मिलने और मौत से चिंताएं बढ़ने लगी है।
पॉजिटिव चल रहे एएसआई की मौत

कोरोना पॉजिटिव चल रहे एएसआई सुरेन्द्र कुमार की इलाज के दौरान शनिवार को आरयूएचएस हॉस्पिटल में मौत हाे गई। सुरेन्द्र कुमार चित्रकूट थाने में तैनात थे। वह 11 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उसके बाद वह उन्हें आरयूएचएस में भर्ती करवाए थे।

कहां कितने केसेज

मानसरोवर-55, सांगानेर-44, बस्सी-32, मालवीय नगर-27, झोटवाड़ा-26, जगतपुरा में 24, गुर्जर की थड़ी व दुर्गापुरा में 20-20, बनीपार्क -19, फागी-11, सोडाला-10, खोनागोरियान, शास्त्री नगर, वैशाली नगर में 8-8, टोंक फाटक, सिविल लाइंस में सात-सात,आदर्श नगर, गोपालपुरा, फुलेरा में 6-6, अजमेर रोड-5, मुरलीपुरा, सिरसी, दूदू में 4-4, भांकरोटा में 3, गोनेर रोड़, जवाहर नगर, जोबनेर, किशनपोल, लूनियावास, महेश नगर, सांभर, विद्याधर नगर में दो-दो, आमेर, ब्रहमपुरी, चाकसू, गलता गेट, गांंधी नगर, हरमाड़ा, हसनपुरा, जौहरी बाजार, राजापार्क, रामगंज, सेठी कॉलोनी, सुभाष चौक में एक-एक संक्रमित मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ