गारमेंट फैक्ट्री में 4 श्रमिक सहित पुष्कर में मिले 6 नए मरीज

पुष्कर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अजमेर रोड स्थित गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार को 4 सिलाई मजदूर समेत पुष्कर में 6 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैक्ट्री मालिक ने चिकित्सा प्रशासन की सलाह पर 7 दिन के लिए फैक्ट्री को बंद कर दिया है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गारमेंट फैक्ट्री से गुरुवार को 30 कर्मचारियों व श्रमिकों के सैंपल लिए थे। इनमें से 4 श्रमिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा श्यामा बाघ हॉस्पिटल के पास दो नए मरीज मिले। सभी को होम क्वारेंटाइन कर इलाज शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शुक्रवार को फैक्ट्री में संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 40 मजदूरों समेत कुल 64 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ