जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 7 नए संक्रमित सामने आए, इसमें 4 शहर और 3 जिले के हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1654 पहुंच गया, वहीं अब तक कुल 39 लोगों ने कोरोना से जान भी गंवाई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में शहर के रातीतलाई, तिरुपति नगर, आजाद चौक, अंबिका नगर और जिले के जानामेड़ी, सवनिया और कसारवाड़ी में 1-1 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इधर, चिकित्सा विभाग के आईसी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ