सरपंच से नशा तस्करी की शिकायत की ताे रंजिशवश किया था हमला, 3 लोग गिरफ्तार,शनिवार दाेपहर काे घर में घुसकर गाेलियां चलाने के मामले में सदर पुलिस की कार्रवाई
माेहनपुरा गांव में शनिवार दाेपहर काे घर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले के तीन आराेपियाें काे सदर पुलिस ने रविवार दाेपहर गिरफ्तार कर लिया। मामला गांव में नशा बेच रहे तस्कर की शिकायत करने से जुड़ा है। माना जा रहा है कि हमला तस्कर की शय पर हुअा था लेकिन पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। सदर पुलिस ने हमले के 24 घंटे में ही मुख्य अाराेपी सहित तीन लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। जांच
अधिकारी सदर एसएचओ हनुमानाराम बिश्नाेई ने बताया कि माेहनपुरा निवासी जसनदीपसिंह पुत्र बलजिंद्रसिंह, राजविंद्रसिंह पुत्र मेजरसिंह व 9 ए निवासी बबलुराम पुत्र पटवारी राम काे गिरफ्तार किया गया है। अाराेपी जसनदीपसिंह और राजविंद्रसिंह लूट के मामले में पहले भी गिरफ्तार हाे चुके हैं। मामले में माेहनुपरा निवासी हरकेवलदीप सिंह ने परिवाद देकर बताया कि वह शनिवार दाेपहर में अपने घर पर था।
परिवादी के पास गांव का दाेस्त जसकरणसिंह उर्फ जस्सा व संदीपसिंह भी बैठे थे। इस बीच गांव के जसनदीपसिंह, राजविंद्रसिंह सहित 20-25 लाेग लाठियां, तलवारें और पिस्ताैल लेकर घुस आए। आराेपियाें ने घर में माैजूद लाेगाें से मारपीट की अाैर फायर कर दिए। राजविंद्रसिंह के फायर से जसकरणसिंह के सिर में छर्रे लगे ओर संदीप काे भी मारने का प्रयास किया। परिवाद पर मुकदमा दर्ज आराेपियाें की तलाश शुरू की।
एसएचओ के निर्देशन में हैडकांस्टेबल भागसिंह, कांस्टेबल प्रदीप बुडानिया, कैलाश ने तीनाें आराेपियाें काे रविवार सुबह राउंडअप कर लिया। पूछताछ में तीनाें ने वारदात स्वीकार कर ली। इस पर इनकाे गिरफ्तार कर लिया। शेष आराेपियाें की तलाश की जा रही है।
एसएचओ हनुमानाराम बिश्नाेई ने बताया कि परिवादी हरकेवलसिंह ने एफअाईअार में बताया कि माेहनपुरा गांव में राजविंद्र नाम का व्यक्ति नशा बेचता है। इसकी शिकायत सरपंच से की थी कि तस्कर काे समझाए। ताकि गांव में माहाैल खराब नहीं हाे। इधर शनिवार दाेपहर काे अाराेपियाें ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में आराेपियाें के साथ काफी संख्या में उनके साथी थे। हमले में परिवादी की मां काे भी
चाेटें लगीं। आशंका है कि उक्त हमला उसी शिकायत के कारण करवाया गया था। इनसे शुक्रवार काे भी गांव में मामूली बहस हाे गई थी।हमले के बाद गांव में हाे गया था दहशत का माहाैल, शाेर सुनकर अाए लाेग ताे भागे अाराेपी: अाराेप है कि भरी दाेपहर में 20-25 युवक माेटरसाइकिलाें पर हथियाराें से लैस हाेकर अाए। एकाएक हुए हमले के
कारण हमलावराें ने पीड़िताें काे काफी चाेटें पहुंचाई। हमले में घायलाें का शाेर सुनकर गांव में दहशत का माहाैल हाे गया। अास पड़ाैस के लाेग भाग भागकर घटनास्थल की अाेर पहुंचे। इस पर अाराेपी अपने माेटरसाइकिलाें पर माैके से भाग गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ