चक 3 ई छोटी में अवैध शराब बिक्री को लेकर जागरूक नागरिकों की मुहिम में नया मोड़ आ गया। एसएसबी रोड स्थित शराब ठेके से रिक्शे पर सरेआम शराब की पेटियां लादकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अवैध शराब ब्रांच में ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना जवाहरनगर थाना प्रभारी को फोन पर दी।
आराेप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। समाजसेवी विपिन सांखला ने बताया कि 3 दिन पूर्व जवाहरनगर थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने इसी ब्रांच पर दबिश दी थी। तब आराेपी राजू नायक माैके से फरार हाे गया था। रविवार काे उसी ने जागरूक नागरिकाें से हाथापाई की। पीड़ित लाेग जवाहरनगर थाना मामला दर्ज करवाने पहुंचे
ताे आराेपी भी सिर पर पट्टी बांधकर अवैध ब्रांचाें का विराेध कर रहे लाेगाें पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गया। हकीकत में यही आराेपी नामजद मामले में फरार है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब पर कार्यवाही नहीं की तो प्रदर्शन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ