38 डीएसपी को पदोन्नति देकर एएसपी बनाया

राज्य सरकार ने 38 उप अधीक्षकाें काे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदाेन्नत किया है। गत दिनाें राजस्थान लाेक सेवा आयाेग में इनकी डीपीसी हुई थी। गृह विभाग ने इनकी पदाेन्नति के आदेश जारी कर दिए। पदाेन्नति के बाद अभी ये जिस जगह पर कार्यरत है वहीं रहेंगे। मुख्यालय इनकाे कुछ दिनाें में नई जिम्मेदारी देगा। इसी तरह सलेक्शन स्केल से सुपरटाइम स्केल में 5 आरपीएस और सीनियर स्केल से सलेक्शन में 24 राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है ।


गृह विभाग की ओर जारी किए गए आदेश के अनुसार उप अधीक्षक विजय पाल सिंह, जीवन सिंह, चेतराम, नरेश चंद शर्मा, वासुदेव सिंह, अशाेक कुमार, सुरेश चंद जांगिड़, सेठाराम, संपत सिंह चारण, हुमांयू कबीर खान, मुंशीलाल बलाई, रामेश्वर प्रसाद, हजारी राम चाैहान, प्यारेलाल, गाेविंद सिंह बारेठ, नारायण दान, बाबूलाल, कुशाल सिंह खिंची, रामनिवास, रामसिंह, भंवर सिंह, कमल सिंह, सरदार दान, राेहिताश्व, अंतर सिंह, विजय सिंह, इस्माइल खां, संजय शर्मा, देवाराम,सतीश कुमार, रामचंद्र, विद्याप्रकाश, रणविजय सिंह, रामगाेपाल, गणेशराम, अनिल कुमार मीणा, चेनसिंह तथा राकेश पाल काे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदाेन्नत किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ