दरगाह थाना पुलिस ने रविवार काे तीन ड्रग पैडलर काे गिरफ्तार उनकी कार से 68 ग्राम चरस बरामद की है। चरस कहां से लाई गई औैर किसे पहुंचाई जानी थी, इस बारे में अनुसंधान जारी है। आरेापियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। आरेापियों से बरामद मोबाइल फाेन की काॅल डिटेल से ड्रग सप्लायर, पैडलर्स औैर नशे की लत के शिकार लाेगाें का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। रामगंज थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
थानाप्रभारी रमेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पुष्कर स्थित पाराशर काॅलाेनी निवासी हरपाल सिंह, सूर्य धर्मशाला के सामने छाेटी बस्ती निवासी जयकिशाेर निरंजनी औैर रामबीगीची के पीछे स्थित केशन नगर पुष्कर निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा काे गिरफ्तार किया गया। आरेापियों के कब्जे से कार औैर 68 ग्राम चरस बरामद की गई। इनमें से हरपाल सिंह के पिता बलवंत सिंह के लिए खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं। सीआे दरगाह रघुवीर शर्मा के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है।
मुखबिर से पुख्ता सूचना थी, पुलिस के जाल में फंसे पैडलर्स
सीओ दरगाह रघुवीर शर्मा से मिले निर्देशाें पर टीम गठित की गई। टीम में कांस्टेबल जावेद, ब्रह्मदत्त, कुलदीप, विजेश औैर अजय काे शामिल किया गया। मुखबिर से पुख्ता सूचना थी, पुलिस टीम ने जाल बिछाया। एक कार में तीनाें आराेपी हरपाल, जयकिशाेर औैर चंद्रप्रकाश पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले कार की चाबी अपने कब्जे में ले ली औैर फिर तलाशी ली गई। तलाशी में चरस बरामद हुई। आरेापियों से बरामद मोबाइल सिम की काॅल डिटेल रिपाेर्ट (सीडीआर) तैयार कर नशीले पदार्थाें की तस्कराें का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
शहर में पराेसा जा रहा है ज्वाइंट | जिले में इन दिनाें गांजे की सिगरेट चाेरी-छिपे बहुत ज्यादा बिक रही है। इसे ज्वाइंट कहा जाता है, सामान्य सिगरेट से तंबाकू निकालकर उसमें गांजा भरकर 50 रुपए से 200 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इस तरह की सिगरेट जिले में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानाें पर पराेसी जा रही है। पुलिस की अपील है कि यदि इस तरह की काेई सूचना आपके पास है ताे पुलिस कंट्राेल रूम सूचित करें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपके पास नशा पराेसने वालाें की है सूचना ताे पुलिस काे बताएं तुरंत हाेगी कार्रवाई
स्कूल-काॅलेज के युवा हैं ज्यादातर ग्राहक
नशीले पदार्थाें के तस्कराें के ज्यादातर ग्राहक स्कूल | काॅलेज के युवा हैं। पूर्व में भी इस बात का खुलासा हाे चुका है। जिलेभर में इस गैंग के इस तरह के गुर्गें सक्रिय हैं जाे नए युवाओं काे शिकंजे में फांसकर नशे की लत का आदि बनाते हैं औैर फिर राेजाेना नशे के लिए मजबूर बना देते हैं। शुरूआत में धाेखे से नशा पिलाया जाता है, फिर आदत लगती है औैर बाद में नशे की दलदल में फंसने वाला युवा घर पर चाेरी करता है। वे घर की कीमती चीजाें काे ठिकाने लगाना शुरू कर देता है। ड्रग पैडलर्स अपने ग्राहकाें से वाट्सअप सहित अन्य साेशल मीडिया माध्यमाें से संपर्क बनाए रखते हैं। इस दलदल में फंसकर कई युवक फांसी के फंदे पर झूल चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ