एक माह में डीजल 2.89 रूपए और पेट्रोल 1.08 रूपए सस्ता हुआ

डीजल के दामों में गिरावट जारी रखते हुए तेल कंपनियों ने शनिवार को फिर से डीजल पर 17 पैसे कम किए हैं। अब डीजल फिर से ₹80 से नीचे आ गया है, डीजल की नई दर 79.91 रुपए हो गई हैं। जबकि पेट्रोल के दामों में कोई तब्दीली नहीं की गई है, पेट्रोल 88.33 रुपए प्रति लीटर रहेगा।
गौरतलब है कि तेल कंपनियों की और से रोजाना पेट्रोल व डीजल के मूल्य में कुछ पैसों की कमी की जा रही है। एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ का कहना है कि पिछले 28 दिनों में डीजल पर 2.89 रुपए कम किए गए हैं। गत 30 सितंबर को डीजल के दाम 82.74 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे।

पेट्रोल के दाम गत एक सितंबर को 89.41 रुपए प्रति लीटर हो गए थे, जो अब 88.33 रुपए लीटर हो गया है। पेट्रोल कीमतों पर इस दौरान 1.08 रुपए की कमी की गई है। वर्तमान में दाम जिस तरह से रोजाना घटाए जा रहे हैं उससे लगता है कि जैसे तेल कंपनियों ने पिछले 3 माह में डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की थी उसी तरह कुछ कुछ पैसे करके दाम घटाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diesel became cheaper by Rs 2.89 and petrol by Rs 1.08 in a month.


टिप्पणियाँ