सड़क सुरक्षा में बेहतर काम करने वाले जिले काे अब अधिकतम 25 लाख रुपए तक की प्राेत्साहन राशि मिलेगी। राज्य सरकार ने सड़क हादसाें और इससे हाेने वाली मौतों में कमी के लिए यह नवाचार किया है। इसके तहत अब सड़क सुरक्षा में बेहतर काम करने वाले पहले तीन जिलाें काे प्राेत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ पहले तीन जिलाें काे 25 लाख, 15 लाख और 10 लाख रुपए मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसकी क्रियांविति के लिए अतिरिक्त
महानिदेशक पुलिस (यातायात) स्मिता श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त जाेधपुर, जयपुर और सभी एसपी काे पत्र भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री बजट घाेषणा 2020-2021 का हवाला देते हुए कहा गया है कि बजट घाेषणा में सड़क सुरक्षा पुरस्कार दिए जाने की घाेषणा की थी। जिसका मकसद प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और इससे हाेने वाली माैताें की दर में कमी लाना है। पत्र में परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी पत्र का हवाला देते हुए अधिक से अधिक कार्यवाई करने
के निर्देश दिए गए है। एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि साेशल साइट्स से पत्र मिला है। अधिकृत रूप से मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह एक अच्छी पहल है। जिससे हादसाें में कमी लाने की दिशा में मदद मिलेगी। बांसवाड़ा में जनवरी 2019 से दिसंबर 2019 के बीच 497 सड़क हादसे हुए, जिनमें 218 लोगों की मौत हुई। जबकि 563 लोग घायल हुए। बांसवाड़ा मंे हर साल सड़क हादसों में औसत 150 से अधिक लोगों की मौत होती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ