आंसर की जारी, 24 तक कर पाएंगे आवेदन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की जारी कर दी गई है। छात्र 24 सितंबर तक इस पर आपत्ति दे सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएंगी। छात्रों की आपत्तियां सही होने पर ही आंसर की को रिवाइज्ड किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। सीयूसीईटी की परीक्षा देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ कुछ स्टेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए भी होती है।

इस साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी किशनगढ़ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीयूसीईटी का एग्जाम 18 से 20 सितंबर तक देश के 141 शहरों में हुआ था। एंट्रेंस टेस्ट के जरिए 72 इंटीग्रेटेड यूजी प्रोग्राम्स, 344 पीजी प्रोग्राम्स और 270 रिसर्च प्रोग्राम्स में दाखिला मिलेगा। करीब 2.72 लाख छात्रों ने अलग अगल पेपर दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ