स्मार्ट सिटी एडवायजरी फाेरम की बैठक 22 काे

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गठित सिटी लेवल एडवायजरी फाेरम की दूसरी बैठक आगामी 22 सितंबर काे आयोजित की जाएगी। स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. खुशाल यादव ने बताया कि दाेपहर 12 बजे माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड के गाेखले लेन स्थित राजीव गांधी विद्या भवन रीट ऑफिस में बैठक आयोजित हाेगी।

बैठक में सिटी लेवल एडवायजरी फाेरम के सदस्य आमंत्रित हैं। बैठक में स्मार्ट सिटी अजमेर के अंतर्गत प्रगतिरत आैर प्रस्तावित कार्याें की समीक्षा सहित अन्य मुद्दाें पर विस्तार से चर्चा हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ