राशनकार्ड में कांट-छांट कर उम्र दिखाई 20, स्कूल प्रमाण पत्र में 16 की मिली किशोरी, फेरों से पहले ही रुकवाया बाल विवाह

मिर्जेवाला गांव का एक घर है। गली में लगे टैंट में मिठाई और खाने का अन्य सामान सजाया हुआ है। टेंट के अंदर बाराती और घराती नाश्ता व भाेजन कर रहे हैं। इस बीच मटीली राठान थानाधिकारी राकेश स्वामी, हवलदार अरुण कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एडवाेकेट लक्ष्मीकांत सैनी, सदस्य हुकमाराम, प्रभा शर्मा, चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक त्रिलाेक वर्मा शादी वाले घर पहुंचे। अंदर पंडाल में दूल्हा और दुल्हन बैठे

थे और फेराें की तैयारी चल रही थी। पुलिस काे देख परिजनाें के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियाेंं ने दुल्हन के पिता से दुल्हन की आयु के संबंध में प्रमाण मांगे। पिता भी तुरंत राशन कार्ड उठाकर ले आया। देखा ताे साफ पता चल गया कि दुल्हन बनी लड़की की असली आयु छुपाकर कटिंग करके 20 साल की हुई है। अधिकारियाें ने राशनकार्ड काे अस्वीकार कर स्कूल सर्टिफिकेट मांग लिया। करीब एक घंटे बाद स्कूल दस्तावेज

लेकर आए। इसमें दुल्हन की जन्मतिथि 2 दिसंबर 2004 अंकित थी। इस हिसाब से आयु 16 साल भी नहीं निकली। लिहाजा पुलिस ने लड़की की अायु 18 साल से कम हाेने पर बालविवाह काे राेकने के आदेश दिए। पदमपुर के निकट दाे एनएन से आई बारात काे बिना दुल्हन के ही वापस रवाना कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ