खुद काे काेतवाल बताकर काॅलर ने 2 व्यक्तियाें से एंठे 5 लाख रुपए,व्हाट्सअप काॅलिंग के जरिये झांसे में लिया, शिकायत दर्ज

खुद काे बांसवाड़ा काेतवाल बताकर शहर के दाे व्यक्तियाें से 5 लाख रुपए एंठने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि काॅलर ने पहले जिस नंबर से काॅल किया वह काेतवाल भैयालाल आंजना का था। जिससे दाेनाें ही व्यक्ति झांसे में आ गए। लेकिन, बाद में अन्य काॅल से व्हाट्सअप काॅलिंग के जरिये झांसे में लिया। पीड़ित एक व्यक्ति से 2 लाख और दूसरे से 3 लाख रुपए जाेधपुर में लक्ष्मण विश्नाेई नाम के व्यक्ति काे दिलवाए। इसका पता दाेनाें व्यक्तियाें काे तब

चला जब सुबह उन्हाेंने काेतवाल काे काॅल किया। पुलिस ने दाेनाें की शिकायत पर नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी पीड़ित व्यक्ति राकेश जैन ने अपनी रिपाेर्ट में बताया कि उसे 22 सितंबर की शाम काे काेतवाल ने माेबाइल नंबर से काॅल अाया। काॅलर ने खुद काे काेतवाल बताते हुए कहा कि थाेड़ी ही देर में व्हाट्सअप काॅल करने की बात कही। क्याेंकि, पहला काॅल काेतवाल के माेबाइल नंबर से आया था इसलिए व्यक्ति पूरी तरह आश्वस्त था। व्हाट्स काॅल पर काॅलर ने जाेधपुर में 2 लाख रुपए की जरूरत हाेना बताया। व्यक्ति ने यह रुपए देने के लिए हामी भरी ताे रुपए

जाेधपुर में लक्ष्मण विश्नाेई काे देने की बात कहते हुए एक माेबाइल नंबर दिया। झांसे में आ चुके व्यक्ति ने जाेधपुर में उसके परिचित मुरली डागा के जरिये 2 लाख रुपए लक्ष्मण विश्नाेई नाम के व्यक्ति काे दिलवा दिए। अगले दिन जब व्यक्ति ने थानाधिकारी काे काॅल किया ताे उसके हाेश उड़ गए। थानाधिकारी ने बताया कि उन्हाेंने रुपयाें के लिए काेई काॅल नहीं किया था। लेकिन, बदमाश इस पर भी नहीं रुका। उसने अगले ही दिन पीड़ित राकेश के ही खांदू काॅलाेनी निवासी परिचित यशाेधर काे भी काॅल किया।

इस बार भी उसने खुद काे थानाधिकारी बताते हुए 2 लाख रुपए मांगे। इस व्यक्ति काे भी जाेधपुर में लक्ष्मण विश्नाेई नाम के व्यक्ति का नंबर दिया अाैर रुपए पहुंचाने के लिए कहा। जिस पर व्यक्ति ने रुपए वहां परिचित के जरिये दिलवा दिए। काेतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि दाेनाें ही व्यक्तियाें की शिकायत दर्ज कर ली है। जांच कर बदमाशाें का पता लगाया जाएगा। गाैरतलब है कि इससे पहले भी पूर्व काेतवाल के नाम से शहर के एक व्यापारी काे काॅल कर रुपयाें की मांग करने का मामला सामने अा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ