जगतपुरा पेयजल प्राेजेक्ट फेज 1 पूरा, पर कनेक्शन की प्रक्रिया बंद

जगतपुरा पेयजल प्राेजेक्ट 3 महीने पहले ही कंपलीट हाे गया है, लेकिन नए कनेक्शन के लिए आवेदन लेने की प्राेसेस बंद हाेने की वजह से लाेगाें काे कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। लाेगाें काे उम्मीद थी की प्राेजेक्ट पूरा हाेते ही पीएचईडी नए घरेलू कनेक्शन जारी करेगा और बीसलपुर का पानी मिलेगा। 25 दिन पहले पीएचइडी अधिकारियाें ने कहा था कि नए कनेक्शन के लिए अब केवल ऑनलाइन ही आवेदन लिया जाएगा, इसके लिए ऑनलाइन प्रोसेस का ऑब्जर्वेशन किया जा रहा । साथ ही काेराेना बचाव के तहत ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन नहीं लिए जाएंगे। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी अजीब स्थिति बनीं हुई है, ना ताे ऑनलाइन प्राेसेस चालू किया गया और ना ऑफलाइन लिए जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि यह प्राेजेक्ट करीब 150 कराेड रूपए की लागत से तैयार हुआ है। जाेन-1 के अंतर्गत जगतपुरा फ्लाई ओवर व महल राेड के आसपास की 40 से अधिक काॅलाेनियाें काे बीसलपुर का पानी सप्लाई हाेगा। पीएचइडी के सर्वे के अनुसार इस प्राेजेक्ट से करीब 7 हजार घराें काे लाभ मिलेगा। एक्सएईन राजेश गुप्ता ने बताया की इस प्राेजेक्ट के लिए कोरोना की वजह से ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जा रहे है। क्याेंकि एक साथ लाेग आ सकते है।

वहीं अभी ऑनलाइन पेयजल कनेक्शन देने की प्राेसेस शुरू नहीं हुई । अतिरिक्त मुख्य अभियंता देवराज साेलंकी ने बताया कि प्लंबर काे एप से जाेड़ने का काम चल रहा है। इससे उपभाेक्ता काे सुविधा रहेगी, वाे ऑनलाइन ही प्लंबर काे काम के लिए सलेक्ट कर सकता है। इस वजह से देरी हाे रही है। जल्द ही नए कनेक्शन की ऑनलाइन प्राेसेस शुरू हाे जाएगी।


इन काॅलाेनियाें में पेयजल कनेक्शन ले सकते है

आनंद विहार, आशिष विहार बैंक काॅलाेनी, केसर विहार, इनकम टैक्स काॅलाेनी, चंद्रगुप्त नगर, अरावली हिल्स, तपाेवन काॅलाेनी, ब्रज वाटिका, बाल विहार, जयपुरा गांव, शुभम एनक्लेव, शिखा विहार, अरविंद नगर, पवन विहार, हरिनगर, जैन काॅलाेनी, बाढ़ कराेल, विज्ञान नगर एबीसी, विश्व विद्यालय नगर, महादेव नगर आइओसी की लाइन के पश्चिम का हिस्सा व शिक्षा विहार सहित इनके आस पास की काॅलाेनियाें का बीसलपुर पानी सप्लाई के लिए कनेक्शन किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jagatpura drinking water project phase 1 completed, but connection process stopped


टिप्पणियाँ