ड्राेन से बाजारों पर रहेगी निगरानी, काेविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन पर दुकानें करेंगे सीज

नगर निगम प्रशासन अब शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और ग्राहकों पर ड्राेन से नजर रखेगा। ड्राेन में जिन व्यापारियों की फाेटाे और वीडियो आएगी जिन्होंने मास्क नहीं लगा रहा है। अपनी दुकान में बिना मास्क लगाए ग्राहकों काे बैठा रखा है। ऐसे व्यापारियों पर निगम के अधिकारी सीधी कार्रवाई करेंगे।

जुर्माना लगाने के बावजूद लगातार काेविड के नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों काे चिह्नित करके दुकान तक सीज की जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने एक टीम तैयार की है। यह टीम ऐसे व्यापारियों व अन्य काे चिह्नित करके सूची अधिकारियों काे साैपेंगी। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि काेराेना जन जागरुकता अभियान काे अधिक प्रभावी बनाने व आमजन काे महामारी से बचाने के लिए निगम ने यह कार्य योजना तैयार की है। पिछले कुछ दिनों में निगम ने शहर में दाैरा करके स्थिति देखी ताे पता चला कि बाजारों में व्यापारी काेविड के नियमों की पालना काे लेकर कतई गंभीर नहीं है। व्यापारी दुकानों पर मास्क लगाकर नहीं बैठ रहे हैं।

ग्राहकों से भी सीधे ही संवाद करते हैं। कई जगह झुंड बनाकर व्यापारी खड़े रहते हैं। निगम की और से समझाइश व चालान बनाए जाने के बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही। इसी कारण अब साै रुपए का मास्क का चालान बनाने की बजाए सीधी सीजिंग की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल लापरवाही से बढ़ते जा रहे काेराेना महामारी काे फैलने से रोकने के साथ ही आमजन काे जागरुक करना है।
क्या है नई योजना में
पहले चरण में व्यापारियों से मास्क लगाने व साेशल डिस्टेंसिंग की पालना की जानकारी दी जाएगी।
प्रमुख बाजारों व होलसेल वाले मार्केट में ड्राेन से निगाह रखी जाएगी।
निगम योजना के लिए पूरे शहर में कैंपेन चलाएगा।
व्यापारियाें, स्ट्रीट वेंडर, फुटपाथ सहित सब्जी विक्रेताओं सहित अन्य से शपथ पत्र लेगा।
जागरुकता लाने के लिए बैनर, स्टीकर, एफएम पर संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
फायर बाइक से सोडियम हाइड्रोकलोराइड का छिड़काव करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The markets will be monitored with a draw


टिप्पणियाँ