जिला स्तरीय नशा मुक्ति, फिट इंडिया हिट इंडिया व कोविड-19 जागरूकता रैली का समापन समारोह हुआ

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से पंचायत समिति सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय नशा मुक्ति, फिट इंडिया हिट इंडिया व कोविड-19 जागरूकता रैली का समापन समारोह हुआ। जिला स्तरीय साइकिल रैली 19 सितंबर से सादुलशहर से शुरू होकर श्रीगंगानगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, श्रीविजयनगर व जैतसर होते हुए सूरतगढ़ पहुंची। साइकिल रैली के सूरतगढ़ पहुंचने पर एसडीएम मनोजकुमार मीणा ने स्वागत किया। इससे पूर्व महाराणा

प्रताप चौक पर यातायात प्रभारी उमाशंकर यादव, आत्माराम शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, स्काउट गाइड प्रभारी सहायक कमिश्नर राजरानी व महावीर इंटरनेशनल संस्था अध्यक्ष नत्थूराम कलवासिया ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। पंचायत समिति सभागार में रैली के समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा व पंचायत समिति बीडीओ अभिमन्यु चौधरी ने रैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता के लिए स्काउट गाइड के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। मंच संचालन सचिव सचिव स्वर्ण सिंह ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ