जिले में रविवार रात काे जारी काेराेना जांच रिपाेर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि चिकित्सा विभाग ने की है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित 1637 हो चुके हैं। यही नहीं रविवार को कोरोना से 2 मौत के मामले भी सामने आए हैं, जिसमें एक बुजुर्ग बागीदौरा का है, जो कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रिकवर थे, लेकिन वो एमजी अस्पताल में ही भर्ती थे, तबीयत खराब होने पर उनकी मौत हो गई। इसके अलावा एक और युवक की मौत हुई है, जो पॉजिटिव आने के बाद अहमदाबाद इलाज के लिए गया था, लेकिन वहां इलाज नहीं मिलने पर दोबारा एमजी अस्पताल में भर्ती किया था, उसकी भी रविवार को मौत हो गई। जिले में कोरोना से अब तक कुल 39 मौत हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ