मजदूर संगठन भारतीय ट्रेड यूनियन ने बुधवार काे जिला मुख्यालय पर केंद्रीय बिलाें का विराेध करते हुए प्रदर्शन किया। सीटू की जिला कार्यकारिणी और सैकड़ाें सदस्याें ने राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्री मांग-पत्र एडीएम सिटी काे साैंपा। इससे पहले सभी सदस्य पब्लिक पार्क में इकट्ठे हुए। वहां से राेष मार्च निकालते हुए बाजार के रास्ते हाेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांग-पत्र में बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि और किसानाें की दशा सुधारने के तीनाें बिलाें का
यूनियन विराेध करती है। इससे मजदूराें की बेराेजगारी बढ़ेगी अाैर किसानाें काे भी लाभ नहीं हाेगा। इसलिए ये बिल तुरंत वापस लिए जाएं। संगठन ने इसके अलावा भी अपनी 13 मांगाें काे राष्ट्रपति तक ज्ञापन के जरिए भिजवाया है। इस विराेध प्रदर्शन का जिलाध्यक्ष माेहनलाल, महामंत्री हरकेवदीपसिंह, सदस्य प्रकाश राॅय ने नेतृत्व किया। सदस्य हाथाें में अपनी मांगाें के बैनर और झंडे उठाए हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ