नवागांव की 14 वर्षीय कवयित्री रोहिणी देशभर में छठे स्थान पर रही,स्पर्धा में देशभर के 4400 प्रतिभागी शामिल हुए

अखिल भारतीय दिनकर काव्य प्रतियोगिता में नवागांव की 14 वर्षीय नन्ही कवयित्री रोहिणी पंड्या नन्ही प्रतिभा ने देश में हुए ऑनलाइन काव्य पाठ में छठा स्थान हासिल किया है। नवागांव निवासी रोहिणी पंड्या पुत्री धर्मेश पंड्या अभी 11वीं कक्षा की छात्रा है। पिता धर्मेश पंड्या ने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय पटेल पर अखिल भारतीय दिनकर काव्य प्रतियोगिता में देशभर से वीर रस के कवि दिनकर जी पर काव्यपाठ के लिए वीडियो मंगवाए गए थे जिसमें देश भर के

4400 प्रतिभाओं ने भाग लिया था। रोहिणी ने कृष्ण की चेतावनी का काव्यपाठ किया गया था। सेमीफाइनल में राजस्थान में कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें 8 का चयन किया गया था। रविवार को फाइनल प्रतियोगिता में देशभर की 31 प्रतिभाओं का इसमें चयन हुआ। जिसमे टॉप 11 को 2100 नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र व अन्य विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। रोहिणी को देश के 11 टॉपर में छठा स्थान मिला। उसे 2100 रुपए नकद पुरस्कार व

प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। धर्मेश पंड्या जो कि एक निजी स्कूल संचालक है। उनका कहना है कि रोहिणी ने अपनी पहली कविता यूकेजी में हरिओम पंवार की केशव का पांचजन्य पढ़ी थी। आठवीं कक्षा में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले में प्रथम स्थान मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ