12 साल बाद पीपाड़ अस्पताल में ऑपरेशन किया, अब नियमित सुविधा मिलेगी

पीपाड़ राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय बाद ऑपरेशन थिएटर के ताले खुले व सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। 12 साल पहले डॉ अनिता शर्मा द्वारा अंतिम बार थियेटर में ऑपरेशन किया गया था। वहीं शुक्रवार को डॉ जयप्रकाश सोनगरा की टीम ने 12 साल बाद दुबारा थियेटर में अपेंडिक्स का सफलतापूर्वक पूर्वक ऑपरेशन किया। हाल ही में जुलाई महीने में सर्जन डॉ सोनगरा की पोस्टिंग पीपाड़ चिकित्सालय में हुई थी।

पीपाड़ निवासी 35 वर्षीय असलम पुत्र शौकत को दो दिन पूर्व पेट दर्द की शिकायत हुई। जिस पर डॉ सोनगरा के पास चेकअप के लिए आया। जहां सोनोग्राफी करने के लिए कहा गया। सोनाग्राफी में अपेंडिक्स बताया गया। जिस पर शुक्रवार को समिति संसाधनों के साथ उसका ऑपरेशन किया गया।

बरसों बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किये जाने स्थानीय लोगों ने डॉ जयप्रकाश सोनगरा जनरल सर्जन, डॉ प्रदीप चंदेल एनेस्थीसिया, गिरधारी लाल नर्स ग्रेड प्रथम, विजेश कुमार खींची नर्स ग्रेड द्वितीय, राकेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का माला पहनाकर स्वागत किया।

मरीजों का समय व धन दोनों बचेगा, साथ ही जनरल सर्जरी सुविधा भी मिलेगी
ऑपरेशन थिएटर के सुचारू रूप से कार्य करने के चलते ग्रामीणों का उसका भरपूर लाभ मिलेगा। पहले छोटी सी सर्जरी के लिए 70 किमी दूर जोधपुर जाना पड़ता था, जिससे धन व समय दोनों क़ी बर्बादी होती थी। डॉ सोनगरा ने बताया कि अब से अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसिल, पाइल्स, फिस्टुला, स्तन में गांठ, नसबंदी, सीजेरियन, पथरी का ऑपरेशन व रिकोसील के ऑपरेशन होंगे व साथ जनरल सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

सीमित संसाधनों के साथ हुआ ऑपरेशन

डॉ सोनगरा की टीम ने सीमित संसाधनों में ऑपरेशन किया। डॉ ने बताया कि थियेटर में ना पर्याप्त व बढ़िया क़्वालिटी की लाइटिंग, ना ऑपरेशन के दौरान खून रोकने लिए इलेक्ट्रिक कोटरी, ना एनस्थिसिया का किट उपलब्ध है। डॉ सोनगरा ने भामाशाहों से थियेटर में जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Operation after 12 years in Pipad Hospital, now regular facility will be available


टिप्पणियाँ