पूर्व प्रधान सहारण के 12वें पर गोशाला में 11 लाख दान और 61 यूनिट रक्तदान

सादुलशहर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान चौधरी शिवप्रसाद सहारण के बारहवें पर रविवार को आयाेजित शिविर में 61 लाेगाें ने रक्तदान किया। डूंगरसिंहपुरा स्थित सहारण परिवार के निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सहारण परिवार की ओर से शिवप्रकाश सहारण की स्मृति में उनके भाई चौधरी सोहनलाल सहारण ने संतों को उनके धार्मिक संस्थानों के

लिए 31-31 हजार, कामधेनु गौशाला डूंगरसिंहपुरा के लिए 11 लाख रुपए दान दिए। पुराने मंदिर को जीर्णोद्वार, चक चौधरी चेतरामवाला में मुख्य गेट व विद्यालय में दो कमराें के निर्माण की घाेषणा की। इस बीच सहारण परिवार, उनके रिश्तेदाराें व ग्रामीणाें ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अंधविद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव महाराज, विवेक आश्रम मोहनपुरा के स्वामी अनंतानंद महाराज, गणेशगढ़

गाेशाला के स्वामी विजयनंदन महाराज व स्वामी ज्ञानप्रकाश ने प्रवचन दिए। जिला परिषद के पूर्व डायरेक्टर डॉ. बृजमोहन सहारण ने कहा कि क्षेत्र में अधूरे रहे विकास कार्य पूरे करवाने का प्रयास करेंगे। संताें ने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधान ने अपने जीवन काल में स्कूल, औषधालय, धर्मशाला आदि के विकास में व्यक्तिगत ताैर पर अनुकरणीय काम किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 lakh donations and 61 units of blood donation in Goshala on 12th of former Pradhan Saharan


टिप्पणियाँ