किसान: धानमंडी में आज सुबह 11 बजे सभा, फिर जुलूस , उसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव,प्रशासन: 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट, 1 एएसपी, 3 डीएसपी ,10 एसएचओ, 150 पुलिस कर्मी तैनात
कृषि जिंसाें की खरीद फराेख्त के संबंध में केंद्र सरकार के अध्यादेश के विराेध में जिले के किसान मजदूर व व्यापारी साेमवार काे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। किसान मजदूर व व्यापारी सुबह 11 बजे नई धानमंडी में एकत्रित हाेंगे। यहां सभा करने के बाद जूलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। प्रदेशव्यापी आदाेलन के तहत जिले की सभी धानमंडियां बंद करने की भी घाेषणा की गई है। आंदाेलन काे देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के
मुख्य द्वाराें पर बेरीकेड्स लगावाएं हैं, ताकि eXदाेलनकारियाें काे राेका जा सके। प्रदेशव्यापी आदाेलन के तहत जिले में गंगानगर किसान समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, टिब्बा क्षेत्र किसान समिति, किसान संघर्ष समिति ट्रेडर्स एसाेसिएशन, कच्चा आड़तिया संघ, नई धानमंडी मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में किसान, मजदूर व व्यापारी नई धानमंडी में सुबह 11 बजे एकत्रित हाेंगे तथा यहां सभा कर जूलूस के रूप में
यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचंेगे। जिले की सभी धानमंडियां बंद रहेंगी तथा कृषि जिंसाें का काराेबार नहीं हाेगा। उल्लेखनीय है कि घेराव की तैयारी काे लेकर सभी मंडियाें में बैठकें की गई थी। वहीं किसान नेताअाें व व्यापारियाें ने गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर घेराव में पहुंचने का आह्वान किया है।
विरोध प्रदर्शन व घेराव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट के इर्दगिर्द 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट, एक एएसपी, तीन डीएस, 10 एसएचआे सहित 150 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट महावीर प्रसाद वर्मा ने एडीएम प्रशासन डॉ. गुंंजन सोनी को कानून व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया है।
इसके अलावा यूआईटी की सचिव डाॅ. हरीतिमा व तहसीलदार संजय कुमार को कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी के गेट के सामने, एसडीएम सादुलशहर के हवाई सिंह को सुलभ शौचालय के गेट के पास, एडीएम पदमपुर सुभाष कुमार को गंगासिंह चैक के पास समीप सिंचाई विभाग कार्यालय के गेट पर,
सहायक कलेक्टर नरेश सोनी को गंगासिंह चैक की तरफ से छोटे गेट पर , एसडीएम श्रीकरणपुर लाखा को न्यायालय के सामने का मुख्य छोटे गेट पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं। सहायक निदेशक लोक सेवाएं की सुप्रिया कालेर को रिजर्व मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
पुलिस विभाग की ओर एएसपी सहीराम बिश्नोई, डीएसपी सिटी, डीएसपी महिला मामलात, डीएसपी एससी एसटी, शहर के छह थानों के अलावा थाना चूनावढ़, हिंदुमलकोट, मटीलीराठान और लालगढ़ के एसएचओ जाब्ते सहित तैनात रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ