केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं एक दिन के ब्रेक के बाद सोमवार को फिर शुरू होंगी। 10वीं की पूरक परीक्षाएं सोमवार को पूरी हो जाएंगी। सीबीएसई की ओर से जारी डेट शीट के अनुसार सोमवार 28 सितंबर को 10वीं कक्षा के विभिन्न पेपर होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। 10वीं के आखिरी दिन उर्दू कोर्स ए, पंजाबी, बंगाली, तेलुगू, मराठी, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमी, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, लेप्चा, नेपाली, तेलुगू-तेलंगाना, स्पेनिश, मिजो, उर्दू कोर्स बी के पेपर होंगे। जबकि इसी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल का पेपर होगा। 12वीं के ये पेपर होंगे | इधर सोमवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक 12वीं के हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर के पेपर होंगे। 12वीं की परीक्षा 30 सितंबर तक चलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ