शिक्षा विभाग में कार्यरत उन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है जिनका चयन वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2018 में हुआ है। यह शिक्षक अब 10 अक्टूबर तक ज्वाइन कर सकते हैं। पहले इनको ज्वाइनिंग के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में तृतीय श्रेणी शिक्षकों को राहत मिलेगी।
शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षक प्रोबेशन पूर्ण होने तक कार्यग्रहण करने की छूट की मांग कर रहे थे। इस पर कांग्रेस सरकार ने अभ्यर्थियों के पक्ष में संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए कार्यग्रहण की तिथि को 10 दिन आगे बढा दिया है।
अब शिक्षक 10 अक्टूबर तक कार्यग्रहण कर सकेंगे। डोटासरा ने बताया कि कार्यग्रहण की तिथि बढ़ने से प्रोबेशन काल के शिक्षकों का प्रोबेशन पूरा हो सकेगा। साथ ही उन्हें द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नियमित वेतन शृंखला का लाभ भी मिल सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ